बरेली: पिछला भुगतान नहीं मिलते तक खाद्यान उठान से इनकार
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच जुलाई को मुफ्त राशन का वितरण शुरू हुआ था जो 15 जुलाई तक जारी रहेगा। वितरण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन एक बार फिर कोटेदारों ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले वितरण के लिए खाद्यान्न उठान के चालान जमा करने से मना …
बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच जुलाई को मुफ्त राशन का वितरण शुरू हुआ था जो 15 जुलाई तक जारी रहेगा। वितरण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन एक बार फिर कोटेदारों ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले वितरण के लिए खाद्यान्न उठान के चालान जमा करने से मना कर दिया है।
इससे पहले कोटोदारों ने पिछले भुगतान नहीं दिए जाने तक जुलाई के राशन का उठान चालान के जरिए करने से मना कर दिया था लेकिन कोटेदार यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक महलोत्रा के आश्वासन पर कोटेदार उठान के लिए राजी हुए थे।
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज दूबे ने कहा कि जब तक कोटेदारों के बैंक खाते में जून माह नियमित राशन का पैसा नहीं आ जाता है तब तक उनका संगठन अगस्त के नियमित चालान जमा करने का विरोध सम्पूर्ण प्रदेश में करेगा और अन्य संगठनों से भी अनुरोध किया जाएगा कि इसमें साथ दिया जाए।
बता दें कि बरेली के शहरी क्षेत्र में 228583 कार्डों के पर कुर 1003775 लाभार्थी और ग्रामीण क्षेत्र में 562802 कार्डों पर 2275136 लाभार्थी हैं।
