200 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली पुलिस ने जंगल में कच्ची शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, ड्रम में करीब 200 लीटर लहन, दो किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने शनिवार की देर शाम गांव अखबंदपुर के …

संभल/ओबरी, अमृत विचार। असमोली पुलिस ने जंगल में कच्ची शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब, ड्रम में करीब 200 लीटर लहन, दो किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।

पुलिस ने शनिवार की देर शाम गांव अखबंदपुर के जंगल में अलिया नेकपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर सोमवती शर्मा के केले के खेत में मुखबिर की निशानदेही पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने गांव अखबंदपुर निवासी कृष्णपाल पुत्र शिवचरन को वहां कच्ची शराब बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से ड्रम में रखा 200 लीटर शराब, लहन सहित उपकरण बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके चालान कर दिया है।

संबंधित समाचार