मायावती ने एटीएस पर उठाया सवाल!, कहा- दावा अगर सही है तो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज सोमवार को एटीएस की कार्यप्रणाली पर सावल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही ऐसा क्यों होता है। मायावती ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भण्डाफोड़ करने व इस मामले …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज सोमवार को एटीएस की कार्यप्रणाली पर सावल उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही ऐसा क्यों होता है। मायावती ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भण्डाफोड़ करने व इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है और उचित कार्रवाई होनी चाहिए. वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है.”

इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, ”यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक क्यों बेखबर रही? यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं। अतः सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े। बता दें कि इससे रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एटीएस की कार्यवाही में दो आतंकियों कि गिरफ्तारी को लेकर विवादित बयान दिया था। अखिलेश ने कहा था कि उन्हें यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है।

गौरतलब है कि पकड़े गए आतंकियों के नाम मिनहाज अहमद और मसीरूद्दीन है। अलकयदा का ये मानव बम मॉड्यूल था। दोनों आतंकी अंसार गजवातुल हिंद ग्रुप से जुड़े थे। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने भी बताया कि अलकायदा के आतंकियों ने 15 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों को दहलाने की साजिश रची थी।

संबंधित समाचार