प्रियका गांधी 14 जुलाई को आएंगी लखनऊ, चुनावी तैयारियों का लेंगी जायजा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को अंतिम रुप देने में कांग्रेस पार्टी जुट गई है। महंगाई, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी सहित कई और मामलों को लेकर कांग्रेसी जनता के बीच आ चुके हैं। वही 14 जुलाई को राजधानी पहुंच रही प्रियंका गांधी टीम की तैयारियों को वास्तविकता को देखेंगी। बता दें कि …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को अंतिम रुप देने में कांग्रेस पार्टी जुट गई है। महंगाई, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी सहित कई और मामलों को लेकर कांग्रेसी जनता के बीच आ चुके हैं। वही 14 जुलाई को राजधानी पहुंच रही प्रियंका गांधी टीम की तैयारियों को वास्तविकता को देखेंगी। बता दें कि चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रियंका नई दिल्ली में नेताओं के साथ बैठक कर चुकी हैं। अब लखनऊ पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगी। प्रियंका गांधी लखनऊ में 14 जुलाई को आने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रदेश के संगठन, फ्रंटल संगठन एवं महत्वपूर्ण विभागों के पदाधिकारियों से भेंट करेंगी।
इस दौरान पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई हिंसा पर भी चर्चा होगी। किसान संगठनों से भेंट के दौरान प्रियंका गांधी छुट्टा पशु, गन्ना भुगतान एवं किसानों की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी। लखनऊ में वह बेरोजगार युवाओं एवं भर्ती के बाद भी नियुक्ति न पाने युवा नौजवानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वह बैठक में मैनिफेस्टो कमेटी से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ जनता से आए सुझावों पर विस्तृत बातचीत करेंगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बीते कई दिनों से ने उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने में लगी थी। प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ भी राय मशविरा कर रही हैं। इस दौरान काफी लोगों से वर्चुअल वार्ता भी की गई। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा के बाद कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब धरातल पर हकीकत को परखना चाहती है। इसी क्रम में वह 14 जुलाई को लखनऊ का दौरा करेंगी। लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में उनका दरबार लगेगा।
