69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: अभ्यर्थियों ने किया सीएम आवास का घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल ही रहा था कि सोमवार को भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक मामला सामने आ गया। अलग-अलग जिलों से आए बेरोजगार युवक-युवतियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है 69000 भर्ती प्रक्रिया में 22 हजार सीट और …

लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल ही रहा था कि सोमवार को भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक मामला सामने आ गया। अलग-अलग जिलों से आए बेरोजगार युवक-युवतियों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है 69000 भर्ती प्रक्रिया में 22 हजार सीट और जोड़ी जाए और उन्हें भरा जाए। मांगो को लेकर युवाओं की भीड़ सीएम आवास के पास पहुंच गई, जहां करीब आधे घंटे तक वहां बवाल चला।

जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। नाराज युवाओं ने शुरू में वहां से हटने से मना कर दिया लेकिन बल प्रयोग करने की जब चेतावनी मिली थी तो कुछ वहां से हट गए और कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया और बस में भर कर ईको ग्रॉर्डन स्थित धरना स्थल भेज दिया। आंदोलनकारियों का कहना था कि भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है, उसके बाद भी उसको फॉलो नहीं किया जा रहा है।

बता दें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामला में पिछले दिनों शिक्षा मंत्री का आवास घेरने वाले बेरोजगार अब सीएम आवास तक पहुंचने लगे है। इसमें बड़ी संख्या महिला बेरोजगार की थी। प्रदर्शनकारियों में वह लोग ज्यादा थे, जो भर्ती प्रक्रिया में शामिल भी नहीं हुए। बावजूद इसके वे प्रक्रिया में धांधली का आरोप और नए पदों पर भर्ती की मांग कर रहे थे। आरोप है कि प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में अभी कम से कम 22 हजार बहाली और की जा सकती है।

संबंधित समाचार