बरेली: 1.13 लाख रुपए के बिल भेजने में फंसी अधिशासी अभियंता की गर्दन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कनेक्शन कटाने के बाद भी उपभोक्ता को 1.35 लाख रुपए का बिल भेजने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को उच्च स्तर के अधिकारी बचाने में लगे हुए हैं। पीड़ित को जांच का आश्वासन दिया जा रहा है। मगर मामले में अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके …

बरेली, अमृत विचार। कनेक्शन कटाने के बाद भी उपभोक्ता को 1.35 लाख रुपए का बिल भेजने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को उच्च स्तर के अधिकारी बचाने में लगे हुए हैं। पीड़ित को जांच का आश्वासन दिया जा रहा है। मगर मामले में अभी तक किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके बाद अब पीड़ित ने ऊर्जा मंत्री से मिलकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत करने की बात कही है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रहने वाले बुजुर्ग अनिल साहनी की गांधीनगर रोड पर इलेक्ट्रिक सामान रिपेयर करने की दुकान थी। वर्ष 2010 में दुकान बंद कर दी। 2014 में उन्होंने बिजली कनेक्शन कटवाने के लिए विभाग में आवेदन करा। जिस पर उनका कनेक्शन भी काट दिया गया और बकाया रकम जमा करा ली गई लेकिन 2016 में बिजली विभाग की ओर से उनके खिलाफ बकाया रकम को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जिसमें कहा गया कि उन्होंने बीते कई सालों से अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है जब उन्होंने कनेक्शन कटवाने के कागज लेकर अधिशासी अभियंता तृतीय अनुज गुप्ता से मिले तो रिपोर्ट में एफआर लगा दी गई। लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं हुआ 2021 में अनिल साहनी की आरसी काटकर उन पर 135000 रुपये बिल बकाया बताया गया।

आरोप है कि अनिल साहनी जब दोबारा अधिशासी अभियंता से मिले तो उनके ऑफिस के दो बाबूओं ने उसने रिश्वत की मांग कर अभद्रता गाली गलौज की। जिसके बाद पीड़ित ने अधिशासी अभियंता और बाबूओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट का सहारा लिया है। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई न होने से उपभोक्ता परेशान है।

मामला संज्ञान में आने की बात कहने वाले अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता, सोमवार को जांच कराने की बात कह रहे थे। मगर जब उनसे सोमवार को बात की गई तो उन्होने एक कार्यक्रम में होने की बात कहकर कॉल काट दी।

मुख्य अभियंता तारिक मतीन ने बताया कि इस मामले में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस बारे में शहर अधीक्षण अभियंता या फिर अधिशासी अभियंता ही कुछ बता सकते हैं।

संबंधित समाचार