हल्द्वानी: मैदानों और पहाड़ो में सुबह हुई तेज बारिश…
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सक्रिय होने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में देहरादनू , पौड़ी, नैनीताल व टिहरी में बिजली चमकने से साथ भारी से बहुत बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पहाड़ी जिलों के अधिकांश हिस्सों में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून सक्रिय होने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में देहरादनू , पौड़ी, नैनीताल व टिहरी में बिजली चमकने से साथ भारी से बहुत बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को पहाड़ी जिलों के अधिकांश हिस्सों में सुबह भारी बारिश हुई। जबकि मैदानी इलाकों में दो घंटे की तेज बौछारें हुई।
हल्द्वानी के कुछ इलाकों में सुबह करीब दो घंटे की तेज बारिश हुई। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। सुबह के समय बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद चटख धूप खिली। नैनीताल रोड, मुखानी रोड, रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन, तिकोनिया में जमकर बारिश हुई, जबकि शहर से लगते हुए रामपुर रोड, बरेली रोड, देवलचौड़ आदि क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। तेज बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी रही।
वहीं पहाड़ी इलाकों में सुबह हल्की बारिश के हल्का कोहरा बना रहा। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। नैनीताल में मंगलवार को 16 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 25, नैनीताल का अधिकतम 21 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम 20 और न्यूनतम 15 डिग्री रहा।
