कानपुर: बेटी ने दरोगा पिता से बताया जान का खतरा, जानें क्या है पूरा मामला
कानपुर। गोविन्दनगर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ही दरोगा पिता से जान को खतरा बता पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। डीसीपी साउथ आफिस पहुंच पीड़िता ने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पूर्व ससुराल पहुंच रिवाल्वर निकाल परिणाम भुगतने की धमकी दी। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक …
कानपुर। गोविन्दनगर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ही दरोगा पिता से जान को खतरा बता पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। डीसीपी साउथ आफिस पहुंच पीड़िता ने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पूर्व ससुराल पहुंच रिवाल्वर निकाल परिणाम भुगतने की धमकी दी। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दामोदर नगर में रहने वाली ऊषा सिंह सेंगर ने दबौली में रहने वाले बैंक कर्मी रमन से छह माह पूर्व घर भाग कोर्ट मैरिज की थी।
गैर जातीय से विवाह को लेकर नाखुश पिता से सुरक्षा के लिए बेटी ने शादी के कुछ दिन बाद ही कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे सुरक्षा की मांग की थी। डीसीपी साउथ आफिस पहुंची ऊषा ने प्रार्थना पत्र दे आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग से वापस शहर लौटे पिता ससुराल आ गए और रिवाल्वर दिखा बोले कि कल तक अगर यह संबंध खत्म कर वापस घर नहीं लौटी तो पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने पीड़िता से प्रार्थना पत्र लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
