लखीमपुर-खीरी: घाघरा में डूबे बालक का आठवें दिन मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी/खमरिया, अमृत विचार। ईसानगर के गांव लौकाही मल्लापुर में पिछले मंगलवार को घाघरा नदी में साथियों के साथ नहाने गया 10 वर्षीय बालक डूब गया था। तहसीलदार ने पलिया से पीएसी की टीम बुलाकर उसकी खोजबीन करवाई पर पता नहीं चल सका। आठवें दिन पड़ोसी गांव कंचनपुरवा के किनारे बालक का शव मिला। इससे परिवार …

लखीमपुर-खीरी/खमरिया, अमृत विचार। ईसानगर के गांव लौकाही मल्लापुर में पिछले मंगलवार को घाघरा नदी में साथियों के साथ नहाने गया 10 वर्षीय बालक डूब गया था। तहसीलदार ने पलिया से पीएसी की टीम बुलाकर उसकी खोजबीन करवाई पर पता नहीं चल सका। आठवें दिन पड़ोसी गांव कंचनपुरवा के किनारे बालक का शव मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के गांव लौकाही मल्लापुर निवासी शमीम उर्फ़ लल्लू (10) पुत्र अनीस मंगलवार को दोपहर बाद अपने साथी नासिर,शिवा समेत दो अन्य बालको के साथ गांव के बाहर घाघरा नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान शमीम डूब कर गायब हो गया था। तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने पलिया तहसील से पीएसी की एक टीम स्टीमर सहित व क्षेत्रीय गोताखोरों को बुलाकर शमीम की खोज करवाई पर पता नहीं चल सका।

वहीं डूबने के दूसरे मंगलवार को शमीम का शव पड़ोसी ग्राम पंचायत मिलिक मजरा कंचनपुरवा के समीप ग्रामीणों को दिखाई पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शमीम का शव मिलने के बाद उसके माता पिता,दादी,भाई बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। इस बाबत तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता उसके परिजनों को दिलवाई जाएगी।

संबंधित समाचार