मुरादाबाद : रोडवेज बस की टक्कर से मछली विक्रेता की मौत, साथी गंभीर
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार मछली विक्रेता की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। मुगलपुरा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार मछली विक्रेता की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया।
मुगलपुरा थानाक्षेत्र के गुडिया मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय नारायण सिंह कश्यप मछली बेचने का काम करते थे। उनकी चौहानों वाली मिलक में दुकान है। सोमवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद करके पड़ोसी दुकानदार अमित के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वीनस इंडिया फर्म के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
हादसे में बाइक सवार दोनों लोग जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद नारायण सिंह कश्यप ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने घायल अमित को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। मृतक के रिश्तेदार रूपचंद कश्यप ने बताया कि वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनका पत्नी से तलाक हो गया था।
इसके चलते पत्नी बच्चों के साथ अलग रहती है। वह विधवा मां नन्ही देवी के साथ रहते थे। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
