रामपुर : आजम खां की रिपोर्ट फिर की तलब, अजीमनगर में दर्ज 42 मुकदमों में हुई सुनवाई
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां की रिपोर्ट सीतापुर जेल प्रशासन से एक बार फिर अदालत ने तलब की है। अजीमनगर में दर्ज किसानों की जमीन कब्जाने और शत्रु संपत्ति के 42 मामलों में मंगलवार को सुनवाई हुई अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 और 3 अगस्त को होगी। सपा सरकार जाने के बाद …
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां की रिपोर्ट सीतापुर जेल प्रशासन से एक बार फिर अदालत ने तलब की है। अजीमनगर में दर्ज किसानों की जमीन कब्जाने और शत्रु संपत्ति के 42 मामलों में मंगलवार को सुनवाई हुई अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 और 3 अगस्त को होगी।
सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई भाजपा सरकार ने आजम खां और उनके परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। आजम खां पर दो-दो जन्म प्रमाण पत्र मामले के साथ ही अजीमनगर सहित शहर के विभिन्न थानों में लगभग 86 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विवेचना के बाद सभी मामलों में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए गए हैं।
सभी मामलों में लगातार सुनवाई कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ ही 82 की कार्रवाई भी की। जिस पर 26 फरवरी 2020 को सपा सांसद आजम खां ने अपनी पत्नी शहर विधायक डा.तजीन फात्मा बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया था। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तीनों को रातों रात सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया था।
डेढ़ साल से पिता-पुत्र सीतापुर जेल में बंद है। हालांकि, शहर विधायक डा.तजीन फात्मा जमानत पर चल रही हैं। मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में अजीमनगर थाने में दर्ज आलिया गंज के किसानों की जबरन जमीन कब्जाने और शत्रु संपत्ति को जौहर विवि में मिला लेने के 42 मामलों में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीतापुर जेल प्रशासन से एक बार फिर आजम खां के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। अब इस मामले की सुनवाई 2 और 3 अगस्त को होगी।
