संभल : एचटी लाइन का तार टूटकर तालाब में गिरने से 42 भैंसें मरीं, पशुपालकों ने मांगा मुआवजा
संभल,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी किशनदास सराय स्थित टीले वाले तालाब में शहर के अधिकतर पशुपालक अपने पशुओं को नहलाने के लिए लेकर हर रोज जाते हैं। वहीं कुछ पशु पालक मंगलवार दोपहर के समय में अपनी भैंसों को तालाब में रोजमर्रा की तरह से नहलाने के लिए लेकर पहुंचे। इसी बीच आचानक …
संभल,अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी किशनदास सराय स्थित टीले वाले तालाब में शहर के अधिकतर पशुपालक अपने पशुओं को नहलाने के लिए लेकर हर रोज जाते हैं। वहीं कुछ पशु पालक मंगलवार दोपहर के समय में अपनी भैंसों को तालाब में रोजमर्रा की तरह से नहलाने के लिए लेकर पहुंचे।
इसी बीच आचानक हाईटेंशन बिजजी का तार टूटकर गिर गया जिससे तालाब में नहा रहीं 42 भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टीले वाले तालाब में मंगलवार को पशुपालक लगभग 42 भैंसें नहा रही थीं। इसी बीच अचानक तालाब के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर तालाब में गिर गया। उस वक्त हाइटेंशन लाइन में करंट दौड़ रहा था। जिससे तालाब में नहा रही और पानी पी रहीं भैंसे बिजली के करंट की चपेट में आ गईं।
जिससे कुछ भैंसों की तालाब में मौके पर ही मौत हो गई और तालाब में उतराने लगी। पशुपालकों ने भैंसों को तालाब में उतराते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। जिससे लगभग 36 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। मौजूद पशुपालकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली घर में फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराया।
विद्युत विभाग के एसडीओ मलखान सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं उद्योगपति और समाजसेवी कपिल सिंघल भी मौके पर पहुंच गये और आलाधिकारियों को अवगत कराया। इसके साथ कपिल सिंघल ने पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
इसी के साथ एसडीओ ने पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तालाब में बिजली के करंट की चपेट में आने से भैंसों की मौत के बारे में लोगों को खबर लगी तो भीड़ भाड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मृतक भैंसों को दो जेसीबी और एक क्रेन मशीन से निकलवाया। पशु चिकित्सक ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक भैंसों को गड्ढे खोदकर दफना दिया गया।
किसकी कितनी भैंसे
निवासी कोर्ट पूर्वी
1- वीकेश पुत्र राधेश्याम की तीन भैंसे।
2- संजय सिंह पुत्र राधेश्याम की 10 भैंसे।
3- भोजराज पाल पुत्र राधेश्याम की 10 भैंसे।
4- नानक पुत्र भूकन सिंह की 10 भैंसे।
5- जितेंद्र कुमार पाल पुत्र राधेश्याम की सात भैंसे।
हल्लू सराय निवासी
6-घनश्याम पुत्र कन्हई सिंह की दो भैंसे।
