बिजनौर : आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना। बाग की रखवाली करने वाले एक 25 वर्षीय युवक का शव बाग के अंदर ही आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर के मोहल्ला नेजोवाली गावड़ी निवासी कृपाल सिंह का का अविवाहित पुत्र पिंटू (25) थाना क्षेत्र …

नगीना। बाग की रखवाली करने वाले एक 25 वर्षीय युवक का शव बाग के अंदर ही आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर के मोहल्ला नेजोवाली गावड़ी निवासी कृपाल सिंह का का अविवाहित पुत्र पिंटू (25) थाना क्षेत्र के ग्राम अस्दुल्लापुर कल्याण उर्फ गांवड़ी स्थित आम के बाग में अपने साथी कालाखेड़ी निवासी पंकज के साथ रखवाली करने के लिये रोज की तरह दोनों सोमवार की रात्रि में बाग में सो रहे थे।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बाग में आम के पेड़ में बंधे गमछे से पिंटू का शव लटकाता देखा तो उनके होश उड़ गये। चौकीदार ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर परिजन व गांव के तमाम लोग एकत्र हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण मानसिक तनाव के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

संबंधित समाचार