रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने बताया आत्महत्या
रायबरेली। न्यायिक व्यवस्था में परिस्थिति जन्य साक्ष्य को बड़ी अहमियत दी गई है, किन्तु पुलिस हर परिस्थिति अपने मुताबिक गढ़ लेती है। इसका ताजा उदाहरण ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के उसरैना गांव में देखने को मिला जहां एक युवक का घुटने के बल पेड़ से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक युवक का शव बबूल के पेड़ …
रायबरेली। न्यायिक व्यवस्था में परिस्थिति जन्य साक्ष्य को बड़ी अहमियत दी गई है, किन्तु पुलिस हर परिस्थिति अपने मुताबिक गढ़ लेती है। इसका ताजा उदाहरण ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के उसरैना गांव में देखने को मिला जहां एक युवक का घुटने के बल पेड़ से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक युवक का शव बबूल के पेड़ में बंधा हुआ था लेकिन उसके घुटने जमीन पर थे, लेकिन पुलिस इसे भी आत्महत्या बता रही है।
गांव के रहने वाले शिवचंद का शव गांव से बाहर जंगल में एक छोटे से बबूल के पेंड में बंधा हुआ मिला है। शव घुटनों पर था। रस्सी उसके गले में बधी थी, जिसका कुछ हिस्सा उसके सीने पर था। बुधवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तब मामले की जानकारी हुई। उसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। स्थित स्पष्ट थी कि शव को यहां बांधा गया था।
उसके बाद मृतक के भाई फूलचंद ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची तो पुलिस ने देखते ही इसे आत्महत्या बता दिया। मतलब सैकड़ों लोगो की नजर को एक पल में पुलिस ने खारिज कर दिया। बताया गया कि मृतक नशेड़ी था, इसलिए उसने आत्महत्या कर लिया है। इसी के साथ इस मौत की असलियत भी दफन हो गई है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है ।
