बाराबंकी: कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल के दामों में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग को लेकर जनपद के पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आवाम को जागरूक किया। उक्त कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस की जिला …
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल के दामों में की गयी बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग को लेकर जनपद के पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर आवाम को जागरूक किया।
उक्त कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शबनम वारिस ने देवा चिनहट मार्ग पर इकबाल स्टेट खजूरगांव स्थित, सिपहिया छपरा स्कूल स्थित, सौमैया मिल स्थित तथा माती स्थित पेट्रोल पम्पो पर एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी एवं राष्ट्रीय छात्र संगठन अध्यक्ष राजवीर वर्मा ने नगर के बस स्टाप स्थित पेट्रोल पम्प पर कांग्रेसजनो के साथ कैम्प लगाकर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया।
पेट्रोल पम्प पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाकर हस्ताक्षर करने वालो में मुख्यरूप से महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, केसी श्रीवास्तव, विशाल वर्मा, फरीद अहमद, अखिलेश वर्मा, आनन्द गौतम, प्रदीप मौर्या, रामू यादव, शुऐब अहमद शिब्बू, शुभम बाल्मीकी, निहाल बाल्मीकी, कुनाल बाल्मीकी, उमेश श्रीवास्तव, सलमान अंसारी, सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
