हरदोई: डा. अंजूबाला ने किया सीएचसी का निरीक्षण, गंदगी देख भड़की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य की डॉ अंजूबाला ने कस्बे की सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थियेटर में गंदगी देखकर विफर गई। उन्हीने सीएमओ को ओटी समेत सीएचसी की साफ सफाई के निर्देश दिए । इस दौरान आशाओं ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की। कस्बे की सीएचसी का निरीक्षण अनुसूचित …

हरदोई। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य की डॉ अंजूबाला ने कस्बे की सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थियेटर में गंदगी देखकर विफर गई। उन्हीने सीएमओ को ओटी समेत सीएचसी की साफ सफाई के निर्देश दिए । इस दौरान आशाओं ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की। कस्बे की सीएचसी का निरीक्षण अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजूबाला ने किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण किया।

वैक्सिनेशन के लिए लाइन में लगे और करा रहे लोगो से पूंछा कि वह स्वम आए हैं कि सीएचसी के खबर गई थी जिसपर लोगो ने कहा कि वह लोग जागरूकता के चलते खुद ही आए हैं। इसके बाद लंबे समय से बंद पड़े ऑपरेशन थियेटर में गई। जंहा बेड पर पड़ी फ़टी व गंदी चादर और वाशवेशन पर गंदगी देखकर वह सीएमओ सूर्यमणि त्रिपाठी पर भड़क गई। उन्हीने सीएमओ को तत्काल सफाई कराए जाने के साथ ही फ़टी चादरों को बदलवाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने लेबर रूम का जायजा लेते हुए प्रसूताओं से का भी हालचाल लिया। उन्होंने मौजूद आशाओं से संवाद किया। जिसमें शुक्लापुर की आशा माधुरी देवी ने कहा कि सीएचसी पर शौचालय और पेयजल की समस्या है। साथ मे आशाओं को रात में रूकने के लिए कोई ब्यवस्था न होने की बात कही। नयागांव की आशा कल्पना देवी कहा कि उन लोगो को तीन माह से मानदेय नही मिला है। जिसपर उन्होंने सीएमओ से वार्ता कर आशाओ की समस्या के समाधान कराए जाने की बात कही। सीएचसी पर एक्सरे मशीन न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शाशन में बात कर सीघ्र ही एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

आशाओं के उत्पीड़न पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मल्लावां सीएचसी को हमने गोद लिया है। यह पर आक्सीजन प्लांट लगवाने के प्रयास किया जाएगा। क्यो की अभी कोविड की तीसरी लहर आने की सम्भावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसपर शख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ सूर्यमणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी अतुल श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा धिकारी सुशील कुमार , डॉ संजय कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि विशाल जायसवाल,रजनी कांत, सुनील कुमार वर्मा, नीलमणि सिंह, सतेंद्र कुमार, सुखवासी, सीओ विशाल यादव सहित तमाम् लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार