सीतापुर: सपा के पूर्व विधायक के निजी गार्ड को पुलिस ने उठाया, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और महिलाओं व विपक्षी उम्मीदवारों से की गई अभद्रता, दुर्व्यवहार व अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा सभी तहसील मुख्यालयों पर 15 जुलाई 2021 को शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को एक ज्ञापन देने का कार्यक्रम होना …

सीतापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और महिलाओं व विपक्षी उम्मीदवारों से की गई अभद्रता, दुर्व्यवहार व अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा सभी तहसील मुख्यालयों पर 15 जुलाई 2021 को शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को एक ज्ञापन देने का कार्यक्रम होना था, लेकिन इसके विपरीत 14 जुलाई 2021 को ही शासन के दबाव में पुलिस और प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों विधायकों व पूर्व विधायकों की धरपकड़ कर उनको हिरासत में लिया जा रहा है।

यह जानकारी पूर्व सदर विधायक व नगर चेयरमैन राधेश्याम जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज सदर एसडीएम श्री अमित भट्ट व पुलिस प्रशासन दिन में उनके घर पहुंचे और उक्त कार्यक्रम को करने से रोकने व हिरासत में लेने के लिए आए थे। पूर्व विधायक ने कहा कि उस समय व अपने घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि पूर्व विधायक के न मिलने पर उन्होंने मेरे गेटकीपर से पूछताछ करने के बाद उसे अपने साथ पकड़ कर ले गए।

एसडीएम अमित भट्ट और प्रशासन की यह करतूत घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रशासन उक्त प्रदर्शन को शांतिपूर्वक नहीं होने देना चाहता है और वह किस प्रकार से सत्ता का दुरुपयोग कर आम लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। लोकतंत्र का खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। यह मांग है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात को शांतिपूर्वक तरीके से कहने का पूरा अधिकार है और उसे किसी प्रकार से दबाया नहीं जा सकता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज