बरेली: पहले भी हो चुकी हैं एटीएम लूटने की कई कोशिशें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में एटीएम लूट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हरियाणा और बदायूं के कई गैंगों ने यहां लूट का प्रयास किया और कामयाब भी हुए। प्रेमनगर में एटीएम तोड़कर भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस ने रोका तो दबंगों ने उनपर गोली चला दी और फरार हो गए। …

बरेली, अमृत विचार। जिले में एटीएम लूट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हरियाणा और बदायूं के कई गैंगों ने यहां लूट का प्रयास किया और कामयाब भी हुए। प्रेमनगर में एटीएम तोड़कर भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस ने रोका तो दबंगों ने उनपर गोली चला दी और फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें उत्तराखंड से पकड़ा था।

इसके साथ ही सीबीगंज, फरीदपुर, इज्जतनगर, शाही, कोतवाली, बारादरी समेत कई थाना क्षेत्रों में एटीएम तोड़ने की कोशिश की। कई बार गैंस कटर से एटीएम काटने का प्रयास किया गया, जिससे नोट जल गए। इसके साथ ही कई बार शराबियों ने भी एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया। वहीं सबसे सुरक्षित इलाके कैंट में लगे एटीएम को ही बदमाश उखाड़ कर ले गए। उसके बारे में अब तक पुलिस को कुछ भी पता नहीं चला है।

यहां हुई हैं घटनाएं

  • 12 दिसंबर को प्रेमनगर में एटीएम लूटने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में उत्तराखंड से चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
  • 14 जून 2020 को इज्जतनगर थाना एरिया के नॉर्थ सिटी में भी एटीएम काटते बदमाश पकड़े गए थे, जिन्होंने यू ट्यूब से एटीएम काटना सीखा था।
  • 12 दिसंबर 2019 को सिविल लाइंस में चोरों ने एसबीआई का एटीएम काट और तोड़ दिया था।
  • 18 जुलाई 2018 को सीबी गंज में बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम तोड़ा था, उसमें से एक बॉक्स भी निकाल दिया था।
  • कई साल पहले बारादरी में स्टेडियम रोड पर एक एटीएम को काटने का प्रयास किया था, जिससे इसमें रखे नोट जल गए थे।
  • कैंट एरिया में नवंबर 2013 में बीआई बाजार में आईसीआईसीआई के एटीएम से 24 लाख रुपये लूटे गए थे। शाही में बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ लिया था और खाली एटीएम को नदी में फेंककर भाग गए थे।
  • एक गैंग ने सीबीगंज में बैंक के अंदर लॉकर, किला में बीओबी के अंदर एटीएम, बिथरी में बैंक का लॉकर काटने का प्रयास किया था।
  • इसके अलावा बदायूं रोड पर एसबीआई, विकास भवन रोड पर एक्सिस बैंक और फरीदपुर में भी एटीएम काटने के प्रयास किए जा चुके हैं।

संबंधित समाचार