फतेहपुर: भू-माफिया ने किया वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्वाला गंज चौराहे मे बीती रात लगभग दस बजे अपने कार्यालय से कार्य निपटा कर घर जा रहे वरिष्ठ पत्रकार रईश उद्दीन के ऊपर शहर के भू-माफिया इश्तियाक कालिया ने प्राण घातक हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं पत्रकार की तहरीर पर कोतवाली …

फतेहपुर। फतेहपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्वाला गंज चौराहे मे बीती रात लगभग दस बजे अपने कार्यालय से कार्य निपटा कर घर जा रहे वरिष्ठ पत्रकार रईश उद्दीन के ऊपर शहर के भू-माफिया इश्तियाक कालिया ने प्राण घातक हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं पत्रकार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और हमलावरों को गिरफ्तार भी किया है बाकी अज्ञात लोगों की तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के अनुसार हिन्दी दैनिक यूनाइटेड भारत के जिला संवाददाता रईश उद्दीन भू माफियाओं से सम्बंधित समाचारों से खुन्नस खाए शहर क्षेत्र के अरबपुर मुहल्ला निवासी भू माफिया इस्तियाक पुत्र मुस्ताक अपने साथियों के साथ बीती रात लगभग दस बजे अपने आफिस से घर जा रहे पत्रकार रईस उद्दीन के ऊपर डण्डों एवं राडो से हमला कर दिया।

जिससे वह जान बचा कर घर की़ ओर भागे हमलावरों ने दौड़ कर घर के दरवाजे पर मारना शुरू कर दिया शोर शराबा सुनकर बचाने आए पत्रकार के छोटे भाई कफील उद्ददीन पुत्र रफीउद्ददीन ,सभासद कासिम अली सभासद आरिफ गुड्डा को भी मारा जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही अज्ञात की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार