सुल्तानपुर: बबिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जिले का नाम रोशन
सुल्तानपुर। राम बरन पीजी कालेज विभारपुर जयसिंहपुर व श्याम कुमारी इंटर कालेज पेमापुर जयसिंहपुर के प्रबंधक अजय कुमार सिंह की पुत्री बबिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार क्षेत्र सहित जिले का मान बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र की परीक्षा पब्लिक अकाउंटेंट को सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण कर बबिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑडिट करने …
सुल्तानपुर। राम बरन पीजी कालेज विभारपुर जयसिंहपुर व श्याम कुमारी इंटर कालेज पेमापुर जयसिंहपुर के प्रबंधक अजय कुमार सिंह की पुत्री बबिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवार क्षेत्र सहित जिले का मान बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र की परीक्षा पब्लिक अकाउंटेंट को सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण कर बबिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑडिट करने की योग्यता प्राप्त की है। देश मे गिनती के चार्टर्ड अकाउंटेंट इस सम्मान से नवाजे गए है।
विदित हो कि बबिता सिंह ने पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा सर्वाधिक अंको से उत्तीर्ण की थी।बबिता सिंह चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ साथ कुशल गृहणी भी है।दो बच्चो की माँ होने के बाद भी उन्होंने इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता अजय कुमार सिंह को दिया है। बबिता सिंह ने कहा कि उनके पिता ने हर पल उनका उत्साहवर्धन किया।
बबिता सिंह की इस सफलता पर महाविद्यालय व इंटर कालेज के समस्त अध्यापको की तरफ से उन्हें बधाई संदेश दिया, साथ ही इंटर कालेज व महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं में एक नया संदेश भी गया है कि लड़कियां किसी क्षेत्र में कम नही है।आपको बताते चले की इसी महाविद्यालय की छात्रा अमीना बानो राष्ट्रीय स्तर पर ताई कमाण्डो का खेल चुकी है।
देश के अन्य अन्य प्रदेशों से विजयी होकर जिले का मान बढ़ाया है।आज के समय मे अमीना बानो युवतियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गयी है।जो अपनी खुद की रक्षा में डिफेंस कर सकती,हाल फिलहाल में ही करौंदिया चुन्हा निवासी अमीना बानो ने जेल में जाकर बन्द महिला कैदियों को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाए थे।
