देश में कोरोना के 41,806 नए मामले आए सामने, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में 41,806 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,09,87,880 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,041 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में …

नई दिल्ली। भारत में 41,806 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,09,87,880 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,041 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,095 मामलों की वृद्धि हुई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.39 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के लिए 19,43,488 नमूनों की जांच की गयी जिससे अभी तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 43,80,11,985 हो गयी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.15 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह लगातार 24 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.21 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,01,43,850 हो गयी है जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.39 प्रतिशत हो गयी है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 39.13 करोड़ खुराक लगायी गयी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

संबंधित समाचार