फिरोजाबाद: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। फिरोजाबादजनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुये सड़क हादसो में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी पप्पू सिंह (43) पुत्र सुनहरी लाल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी …

फिरोजाबाद। फिरोजाबादजनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुये सड़क हादसो में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी पप्पू सिंह (43) पुत्र सुनहरी लाल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के सैलई चैराहा के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह घायल हो गया।

दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी है। वही दूसरी घटना में जनपद मैनपुरी के नगला जुला निवासी इन्द्रजीत सिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह भी थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत सड़क हादसे का षिकार हो गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत
थाना टूण्डला क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी रविन्द्र (22) पुत्र रामप्रकाश हिरनगांव स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था। बताया जाता है कि तभी अचानक वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

संबंधित समाचार