कन्नौज: सपा ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिसकर्मियों से हुई धक्का-मुक्की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में दर्जनों सपा कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। हालांकि सपाईयों का धरना प्रदर्शन सदर तहसील में प्रस्तावित था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद …

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कलीम खान की अगुवाई में दर्जनों सपा कार्यकर्ता गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। हालांकि सपाईयों का धरना प्रदर्शन सदर तहसील में प्रस्तावित था। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद सपाईयों का काफिला सपा कार्यालय से सीधे कलेक्ट्रेट आ पहुंचा जहां सपा नेता व कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये। कुछ ही देर बाद सपा कार्यकर्ताओं की एक टोली सदर तहसील जाने के लिए कूच करने लगी जिन्हें पुलिसकर्मियों ने कलेक्ट्रेट में ही रोक लिया।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच काफी धक्का मुक्की हुई और काफी हंगामा होता रहा। तत्पश्चात सपा जिलाध्यक्ष ने सदर एसडीएम को 16 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। मामले को लेकर सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रदेश भर में तहसील स्तरीय 16 सूत्रीय कार्यक्रम प्रस्तावित था लेकिन यहां जिला प्रशासन द्वारा तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई। सपा जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर भाजपा सरकार के इसारे पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के साथ अभद्रता की गई उनकी साड़ियों को फाड़ कर उन्हें अपमानित किया गया। वहीं सपा नेता नवाब सिंह यादव ने डीएम एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि डीएम एसपी जनता के लिए नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

पुलिस ने कई सपा नेताओं को घरों से उठाया
कन्नौज। सपा के धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सपा नेताओं को घरों से उठाकर कोतवाली में नजरबंद कर दिया। सपा नेता रेहान खान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा द्वारा धांधली की गई और महिलाओं को अपमानित किया गया। सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा समाजवादियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

चप्पे चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी
कन्नौज। जनपद में समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही पुलिस बल अलर्ट रहा। कलेक्ट्रेट और सदर तहसील जाने वाले सभी मार्गों पर बैरीगेटिंग कर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। लेकिन पुलिस की चप्पे चप्पे पर तैनाती भी सपा नेताओं के काफिले को नही रोक पाई। इस अवसर पर सदर विधायक अनिल दोहरे, रजनीकांत यादव, भोले कुरैशी, हसीब हसन सिद्दीकी, राजू यादव, अमित मिश्रा, जीशान कुरैशी, राजेश पाल, गुफरान अहमद, मीर कादिर, इमरोज अहमद, मनोज कठेरिया, कासिम खान, मो0 इसरार कुल्लू, उबैद सिद्दीकी, देवेन्द्र यादव, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार