लालकुंआ: वैक्सीनेशन कर रही एएनएम के सिर पर गिरा पंखा, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालकुआं/हल्दूचौड़, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दु में वैक्सीनेशन का कार्य कर रही एएनएम के सिर में पंखा गिरने से वह चोटिल हो गई। जिससे वैक्सीनेशन का कार्य आधा घंटे तक बाधित रहा। गुरुवार की दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे एएनएम अंशी शाह वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को वैक्सीन लगा रही थी। इसी दौरान कक्ष की …

लालकुआं/हल्दूचौड़, अमृत विचार। प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दु में वैक्सीनेशन का कार्य कर रही एएनएम के सिर में पंखा गिरने से वह चोटिल हो गई। जिससे वैक्सीनेशन का कार्य आधा घंटे तक बाधित रहा।

गुरुवार की दोपहर लगभग साढे़ 12 बजे एएनएम अंशी शाह वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों को वैक्सीन लगा रही थी। इसी दौरान कक्ष की छत में लगा पंखा चलते-चलते अचानक उनके सर में गिर पड़ा। पंखा सिर में लगते ही एएनएम गश खाकर गिर पड़ीं। जिस व्यक्ति को वैक्सीन लग रही थी वह भी घबरा गया और वैक्सीनेशन सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।

तत्काल एएनएम का अंशी शाह का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि चोटिल हुई एएनएम का प्राथमिक उपचार कर उनको अन्य टेस्ट कराने के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। मध्यांतर के बाद दूसरी एएनएम से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है। संभवतः विद्यालय कक्ष में लगे सीलिंग फैन के कुंडे का नट ढीला हो गया होगा, परिणाम स्वरूप पंखा नीचे गिर पड़ा।

संबंधित समाचार