बलिया: घर के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने चाकू मारकर की बड़े भाई की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, उप्र। आपसी बंटवारा के विवाद में गुरुवार की देर शाम छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भागने में कामयाब हो गया। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल संग आरोपित की तलाश करने में जुट गई। शहर के काजीपुरा निवासी …

बलिया, उप्र। आपसी बंटवारा के विवाद में गुरुवार की देर शाम छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भागने में कामयाब हो गया। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल संग आरोपित की तलाश करने में जुट गई।

शहर के काजीपुरा निवासी 45 वर्षीय अशरफ की अपने छोटे भाई सोनू से बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। जगह-जमीन व अन्य सम्पत्ति को बांटने के लिये दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। लोगों का कहना है कि इस दौरान छोटे भाई ने बड़े के उपर चाकू से हमला कर दिया।

आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया तथा घायल अशरफ को जिला अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद अशरफ को मृत घोषित कर दिया। अशरफ की मौत के बाद परिवार व मुहल्लें में मातम पसर गया।

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि मृतक की पत्नी नजमा की शिकायत पर शुक्रवार को मृतक के दो सगे भाई सोनू और इजहार तथा भांजे फिरोज पर हत्या के आरोप में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक का अपने भाइयों से घर के कमरे के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

संबंधित समाचार