बिजनौर : पारिवारिक कलह में विवाहिता ने जहर खाया, मौत
बिजनौर /बढ़ापुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह में विवाहिता ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सादातपुर गढ़ी निवासी दिलशाद पुत्र छोटे का विवाह …
बिजनौर /बढ़ापुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह में विवाहिता ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सादातपुर गढ़ी निवासी दिलशाद पुत्र छोटे का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व थाना नगीना देहात के गांव किशनपुर आंवला निवासी राबिया से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में कभी-कभी विवाद होता रहता था। गुरुवार को राबिया द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया गया। राबिया का पति दिलशाद पिछले करीब 3 माह से महाराष्ट्र के पुणे में रहकर मेहनत मजदूरी का कार्य कर रहा था।
जहर खाने के बाद राबिया को ससुराल वाले राबिया को नजीबाबाद के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों द्वारा राबिया को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद बढ़ापुर पुलिस हरकत में आई और पुलिस की एक टीम तत्काल नजीबाबाद पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर विभागीय कार्रवाई शुरूकर दी है।
