हरदोई: खाकी की दबंगई, होमगार्ड बीच रास्ते में करवा रहा टैंक का निर्माण
हरदोई। योगी राज में भी खाकी का रौब सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक मामला थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में देखने को मिला है। ताजा मामले में आजाद नगर निवासी संतोष शुक्ला होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वह डायल हंड्रेड गाड़ी चलाते हैं। संतोष शुक्ला ने अपने घर के …
हरदोई। योगी राज में भी खाकी का रौब सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक मामला थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर में देखने को मिला है। ताजा मामले में आजाद नगर निवासी संतोष शुक्ला होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वह डायल हंड्रेड गाड़ी चलाते हैं। संतोष शुक्ला ने अपने घर के बाहर बीच सड़क पर लैट्रिन टैंक बना रखा है। अब उसकी सफाई कर गंदगी भी सड़क पर फेंक रहे हैं। वही मना करने पर पास पड़ोसियों पर वर्दी का रौब झाड़ते हैं।
इसकी शिकायत जब पीड़ित पड़ोसी ने जेल चौकी पर की तो वहां पर तैनात सिपाही ने उल्टे उन्हें धमकाते हुए 151 में जेल भेजने की बात कह दी । पेशे से शिक्षक पड़ोसी ने न्याय के लिए जिलाधिकारी से फरियाद की है। लेकिन आरोपी के हौसले इतने बुलंद है कि वह बीच सड़क पर बने टैंक को खोदकर उसकी सफाई करा रहा है।
बताते चलें इस रास्ते पर जलभराव के चलते अभी कुछ दिनों पूर्व ग्राम प्रधान ने मिट्टी डलाकर सड़क बनवाई थी। आरोपी होमगार्ड ने उस सड़क को खोदकर तहस-नहस कर दिया। होमगार्ड की इस हरकत से मोहल्ले वालों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
