अमेठी: ”आप” पार्टी विस्तार के लिए चलाया कार्यकर्ता जोड़ो अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। भ्रष्टाचार के मुद्दे को हथियार बना कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर है| बीते कुछ दिनों में एक ओर जहाँ पार्टी का आलाकमान उत्तर प्रदेश की मुख्य पार्टियों के संपर्क में है। वहीं पार्टी संगठन से जुड़े …

अमेठी। भ्रष्टाचार के मुद्दे को हथियार बना कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर है| बीते कुछ दिनों में एक ओर जहाँ पार्टी का आलाकमान उत्तर प्रदेश की मुख्य पार्टियों के संपर्क में है। वहीं पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारी जमीनी कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाने में जी जान से जुट गये हैं। इसी क्रम में विधानसभा अमेठी के पूरे पदमिन गाँव में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप शुक्रवार को पार्टी सचिव अधिवक्ता इन्द्रेश यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत हुई।

बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि यूपी जोड़ो अभियान के तहत पार्टी संगठन के विस्तार में जुटी है। अमेठी में भी 8 जुलाई से 8 अगस्त के बीच एक लाख कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। शिव प्रसाद ने कहा कि भाजपा जन विरोधी नीतियों से, भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ पार्टी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हर मोर्चे पर चित करने का संकल्प कर चुकी है।

ऐसे में वे अमेठी की हर विधानसभा में पचीस हजार कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयत्न कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में कई व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता भी दी गई, इस अवसर पर आप जिला महासचिव पलटूराम, अमेठी विधानसभा अध्यक्ष सूरज पाल, प्रभारी अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश यादव, भेटुआ ब्लाक सचिव राम अभिलाष, विकास, श्याम नारायण पाण्डेय आदि आम आदमी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार