लखीमपुर-खीरी: परीक्षा से वंचित नहीं होंगे युवराज दत्त महाविद्यालय के छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा से वंचित किए गए छात्रों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवराज दत्त महाविद्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो भिड़ गए। जमकर नोकझोंक हुई। आखिरकार कालेज प्रशासन ने कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता की और वेबसाइट खोलकर वंचित …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा से वंचित किए गए छात्रों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवराज दत्त महाविद्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो भिड़ गए। जमकर नोकझोंक हुई। आखिरकार कालेज प्रशासन ने कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से वार्ता की और वेबसाइट खोलकर वंचित छात्रों की दोबारा परीक्षा कराई। फेल छात्रों को इसी सत्र में बैक पेपर देने का आश्वासन दिया गया।

परीक्षा को लेकर कर रहे थे प्रर्दशन

एबीवीपी कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से छात्रों की परीक्षा को लेकर युवराजदत्त महाविद्यालय में में प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन कालेज प्रशासन उनकी बात को अनसुना कर रहा था। शुक्रवार को एबीवीपी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता कालेज पहुंचे और कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो पुलिस से उलझ गए। हालात बिगते देख पुलिस की सूचना पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी अरविंद वर्मा पहुंचे गए।

प्राचार्य ने कानपुर विश्वविद्यालय की बात

अधिकारियों ने छात्र नेताओं के साथ प्राचार्य डा.डीएन मालपानी से वार्ता की। प्राचार्य ने कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति से बात कर बेवसाइट खोलकर वंचित रहे छात्रों की परीक्षा कराई तब जाकर मामला शांत हो सका। अभाविप के जिला संगठन मंत्री अजय प्रताप ने कहा कि सभी का पेपर कराया जाएगा। कॉलेज कैंपस में बाहरी छात्रों का प्रवेश वर्जित हो एवं टोपी पहनकर कैंपस में आना प्रतिबंधित हो। यह विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का नतीजा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और महाविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कराई है।

संबंधित समाचार