बरेली: सेवानिवृत्त दरोगा से मारपीट मामले में 16 पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी के कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल होने के बाद सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का रिश्ता टूट गया था। इसके बावजूद भी लड़की के भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पीड़ित की शिकायत पर सुभाष नगर पुलिस ने 16 आरोपियों के …

बरेली, अमृत विचार। शादी के कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल होने के बाद सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का रिश्ता टूट गया था। इसके बावजूद भी लड़की के भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। पीड़ित की शिकायत पर सुभाष नगर पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सुभाषनगर थानाक्षेत्र के गंगानगर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रामेश्वर दयाल के बेटे रमन की शादी आरोपी समरपाल सिंह की बहन के साथ तय हुई थी। 20 जून को शादी की रस्में आयोजित की गई थीं। 16 जुलाई को बारात जानी थी। सेवानिवृत्त दरोगा ने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसकी गलफहमी से 2 जुलाई को बेटे की शादी टूट गई थी। इसके बाद लड़की पक्ष द्वारा दिया हुआ सारा सामान भी लौटा दिया गया था।

11 जुलाई को आरोपी समरपाल सिंह, उसके तीनों भाई, उनकी पत्नियां, माता-पिता व अन्य लोग घर लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही परिवार के साथ मारपीट की। इस घटना क्रम में दरोगा की पत्नी कमला देवी व बेटे रमन और प्रद्युम्न के चोटें भी आईं थीं। शोर की आवाज सुनकर जब पड़ोसी वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद पीड़ित दरोगा ने सुभाष नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

संबंधित समाचार