आज का राशिफल | 17 जुलाई, 2021
मेष आज जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। करियर में बदलाव करने के लिये उपयुक्त समय है। सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। वृष आज सेहत को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी मेहनत और ऊर्जा का …
मेष
आज जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। करियर में बदलाव करने के लिये उपयुक्त समय है। सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें।
वृष
आज सेहत को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी मेहनत और ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग अवश्य करें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है। वस्तुओं के आयात-निर्यात से धन लाभ मिलेगा।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में किसी कारणवश गुस्सा हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न होने दें। ज्यादा गरम और मिर्च-मसाले युक्त भोजन का सेवन न करें। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर सशंकित रहेंगे।
कर्क
आज दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेंगी। आज के काम को कल पर मत टालिये। दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इसके कारण आपको विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं।
सिंह
आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े सशंकित रहेंगे। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आपको लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोरञ्जन और उत्साह का माहौल रहेगा।
कन्या
आज आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। सामाजिक गतिविधियों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। बैंकिंग और फाइनेंस आदि के कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में चापलूस लोगों से बचना चाहिये। एसिडिटी की समस्या आपको हो सकती है।
तुला
आज पुरानी मेहनत का उत्तम परिणाम आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में तालमेल शानदार रहने वाला है।
वृिश्चक
आज समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी होगी। सभी काम व्यवस्थित दृष्टि से पूर्ण होंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन अवश्य करें। नये प्रोजेक्ट को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे।
धनु
आज घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। बड़े भाई-बहनों से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। रिसर्च आदि से जुड़े कार्यों में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
मकर
आज कर्मचारियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। कटु वाणी का प्रयोग न करें अन्यथा लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है।
कुंभ
गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन और सम्पत्ति से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी पर भी सजह भरोसा न करें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। गैस और वायु रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
मीन
आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को हमेशा ध्यान में रखें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। सहयोगियों के सम्मान का हमेशा ध्यान रखें। ऑफिस में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान का सहारा लेना उचित होगा।
