केंद्रीय मंत्रियों ने की उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव और परशोत्तम रूपाला तथा कई अन्य राज्य मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार …

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव और परशोत्तम रूपाला तथा कई अन्य राज्य मंत्रियों ने शिष्टाचार भेंट की।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यहां बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया, शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धमेंद्र प्रधान ने वेंकैया नायडू से उपराष्ट्रपति निवास पर शिष्टाचार भेंट की। सभी मंत्रियों की यह मुलाकात अलग अलग हुई।

धर्मेंद्र प्रधान के साथ शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुभाष सरकार तथा शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी थे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि सभी मंत्रियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला और राज्यमंत्री एल़. मुरूगन ने भी उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।

रेल और संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा राज्य मंत्री राजकुमार सिंह ने भी वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

 

संबंधित समाचार