खुशखबरी: उत्तर रेलवे का बड़ा ऐलान, 27 जुलाई से रोजाना पटरी पर दौड़ेगी ये ट्रेन
लखनऊ। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुये उत्तर रेल प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिये कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन अगली सूचना तक प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी ट्रेन संख्या-15707/15708 कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का संचालन 27 जुलाई से शुरु होगा । इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे । …
लखनऊ। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुये उत्तर रेल प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिये कटिहार-अमृतसर विशेष ट्रेन अगली सूचना तक प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी ट्रेन संख्या-15707/15708 कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का संचालन 27 जुलाई से शुरु होगा । इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे । यात्रियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
ट्रेन संख्या-05733/05734 कटिहार-अमृतसर-कटिहार विशेष गाड़ी 27 जुलाई से अगली सूचना तक प्रतिदिन कटिहार से 22:45 बजे प्रस्थान कर काढ़ागोला रोड, कुरसेला, नौगछिया, थाना बीहपुर, मानसी, खगडिय़ा, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, खुदीराम बोस पूसा, ढोली, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, दिघवारा, छपरा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर होकर गोरखपुर से 12:25 बजे प्रस्थान खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोण्डा, बाराबंकी के रास्ते बादशाहनगर से 17:38 बजे, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेण्ट्रल, इटावा, फिरोजाबाद, टुण्डला, हाथरस जं, अलीगढ़, खुर्जा जं., गाजियाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जं., सोनीपत, पानीपत जं., करनाल, कुरूक्षेत्र जं, अम्बाला कैण्ट, राजपुरा, सरहिन्द, खन्ना, लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जलन्धर सिटी, व्यास होकर अमृतसर 12:20 बजे पहुंचेगी।
वहीं वापसी में 29 जुलाई से अगली सूचना तक प्रतिदिन अमृतसर से 08:25 बजे, ऐशबाग से 02:20 बजे, बादशाहनगर से 02:42 बजे व गोरखपुर से 08:25 बजे प्रस्थान कर इसी मार्ग से कटिहार 22:10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जनेरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
