सुल्तानपुर: पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी से अपराधियों के हौसले पस्त
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनपतगंज विकास गौतम एवं उनकी टीम ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिसमे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लेकर कई चोरियों और छिनैती के अपराधी अभी तक सलाखों के पीछे जा चुके है। पुलिस की सक्रियता से माल भी बरामद …
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी धनपतगंज विकास गौतम एवं उनकी टीम ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिसमे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लेकर कई चोरियों और छिनैती के अपराधी अभी तक सलाखों के पीछे जा चुके है। पुलिस की सक्रियता से माल भी बरामद हो चुका है।
इसी क्रम में कल शुक्रवार को को मझवारा ग्राम सभा में ग्रामीणों के द्वारा एक शातिर मोबाइल चोर पकड़ा गया जो लोगों के घरों में घुसकर मोबाइल और अन्य नकदी सामान की भी चोरी करता है। जिसकी सूचना फूलचंद ने धनपतगंज पुलिस को दिया।
धनपतगंज थाना प्रभारी विकास गौतम एवम उनकी टीम ने मौके पर पहुच कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने लाये, जिसकी पहचान विक्रम यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव के रूप में हुई।
जो खेतपलिया थाना बीकापुर जनपद अयोध्या का निवासी है। जिसे बीकापुर कोतवाली को बहुत दिनों से तलाश थी। पकड़े गए अभियुक्त विक्रम यादव का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। इसके खिलाफ कोतवाली बीकापुर में चोरी और हत्या के कई मुकदमे दर्ज है। धनपतगंज थाना प्रभारी विकास गौतम ने पत्रकारों को बताया कि यह शातिर अपराधी है, जिसे मझवारा ग्राम सभा से गिफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
