कन्नौज: नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप
कन्नौज। कन्नौज के कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लड़के के परिजनों ने ससुरालियों जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरा मल्लू में नवविवाहिता शीला पत्नी राम वीर ने …
कन्नौज। कन्नौज के कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लड़के के परिजनों ने ससुरालियों जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरा मल्लू में नवविवाहिता शीला पत्नी राम वीर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों ने ससुरालियों जनों पर दहेज में अतिरिक्त मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। जनपद औरैया क्षेत्र के गांव निवासी प्रेमचंद ने बताया कि अपनी पुत्री कि 2 माह पूर्व तेरा मल्लू निवासी रामवीर के साथ अपनी पुत्री शीला की शादी की थी जिसमें अपनी सामर्थ्य अनुसार उनको दान दहेज दिया था।
लेकिन ससुरालियों जन इससे संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में अतिरिक्त बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। मांग ना पूरी होने पर हमारी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 16 जुलाई को हमारे पास फोन किया कि तुम्हारी बेटी बेहोश है जिला अस्पताल में भर्ती कराया है सूचना पाकर हम लोग वहां पहुंचे तो अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया और ससुराली जन वहां से गायब हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l
