पीलीभीत: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, भाई बोला- भाभी ने जहर देकर मार डाला
गजरौला/पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला कला में एक फार्म हाउस में ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर अपने भाई की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को भी बुलाया। …
गजरौला/पीलीभीत, अमृत विचार। गजरौला कला में एक फार्म हाउस में ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर अपने भाई की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को भी बुलाया। मौके पर एक कीटनाशक दवा की शीशी भी मौके पर मिली है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सिसईया निवासी श्रीपाल सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई कालीचरन उर्फ कल्लू (40) गजरौला कला गांव निवासी रंजीत सिंह के फार्म हाउस पर 10 साल से काम कर रहा था। रंजीत सिंह पूरे परिवार के साथ बिलासपुर में रहता है। 2000 में कालीचरन की पहली पत्नी कुसुमा की मौत हो गई। कालीचरन ने 2010 में सदर कोतवाली क्षेत्र के नावकूंड़ की रहने वाली पवन कुमारी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद पवन कुमारी अपने बेटे राहुल के साथ कालीचरन के साथ रह रही थी। कुछ माह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
शुक्रवार को उसकी पत्नी पवन कुमारी, बेटा राहुल व पत्नी का भाई अशोक फार्म हाउस पर ही रुके थे। रात को अचानक रंजीत सिंह ने कालीचरन से फार्म हाउस के बारे में जानकारी करने के लिए फोन किया। तो वहां झगड़े होने की आवाज सुनाई दी। इस पर रंजीत सिंह ने मृतक के छोटे श्रीपाल सिंह को फोन कर मामले की सूचना दी। जिस पर वह सुबह छह बजे फार्म हाउस पर पहुंचा तो वहां कालीचरन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चारपाई पर पड़ा था और उसकी नाक से झाग निकल रहे थे।
इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने उसकी पत्नी पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया। थाना पुलिस की सूचना पर फांरेसिक और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गया। छानबीन करने के दौरान कुछ कीटनाशक दवा जमीन में पड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
