यूपी: जनसंख्या नियंत्रण नीति लाने वाली योगी सरकार के इन मंत्रियों के हैं 5 से 6 बच्चे
लखनऊ। जिनके कंधों पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जिम्मेदारी है। उन्हें 5 से 6 बच्चे हैं। हम बात कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों की। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के 5, रामनरेश अग्निहोत्री के 6, राजेंद्र प्रताप सिंह 4, दारा सिंह चौहान के 4, कानून मंत्री बृजेश पाठक के 3 बच्चे …
लखनऊ। जिनके कंधों पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जिम्मेदारी है। उन्हें 5 से 6 बच्चे हैं। हम बात कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों की। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के 5, रामनरेश अग्निहोत्री के 6, राजेंद्र प्रताप सिंह 4, दारा सिंह चौहान के 4, कानून मंत्री बृजेश पाठक के 3 बच्चे हैं। इसी तरह से प्रदेश सरकार के कई मंत्री ऐसे हैं, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। यहां बता दें कि प्रदेश सरकार ने अपना जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की पेशकश की है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो गया है।
माना जा रहा है कि कैबिनेट से इसका प्रस्ताव भी जल्द ही पास हो जाएगा। बहरहाल, जिस योगी कैबिनेट को यह बिल पास करना है, उस कैबिनेट के 23 में से 10 मंत्रियों के 2 से ज्यादा बच्चे हैं। वहीं यूपी के 152 विधायकों के 2 से ज्यादा बच्चे हैं। यूपी से मोदी कैबिनेट के 5 चेहरे ऐसे हैं, जिनके 2 से ज्यादा बच्चे हैं। जबकि एक विधायक के 8 बच्चे और एक के 7 बच्चे हैं। इतना ही नहीं, 8 विधायक ऐसे हैं जिनके 6 बच्चे हैं।
इसके अलावा विपक्ष (सपा-बसपा) के 5 सांसद ऐसे हैं, जिनके 2 से ज्यादा बच्चे हैं। यूपी में 2 से ज्यादा बच्चों वाले विपक्ष के विधायकों की संख्या 50 से ज्यादा है। इनमें से सभी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन किया है। साथ ही संसद और विधायकों के चुनाव पर भी यह नियम लागू करने की पैरवी की है। हालांकि जब कहा गया कि आप लोगों के भी 2 से ज्यादा बच्चे हैं, तो इन लोगों का कहना था कि उनके समय की बात अलग थी।
