सीतापुर: बेटे बने हैवान, संपत्ति के लिए कर दी मां की हत्या, पिता जख्मी
सीतापुर। सीतापुर शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पूर्णागिरी नगर में शुक्रवार की रात बेटों ने ही अपनी मां की बैट व बट्टे से वार कर हत्या कर दी। बचाव में मृतका का पति भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपी बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे संपत्ति का विवाद बताया …
सीतापुर। सीतापुर शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पूर्णागिरी नगर में शुक्रवार की रात बेटों ने ही अपनी मां की बैट व बट्टे से वार कर हत्या कर दी। बचाव में मृतका का पति भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपी बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला पुर्णागिरी नगर निवासी रामकली (48) पत्नी राम शरण का शुक्रवार की रात बेटों से विवाद हो गया।
बताते हैं कि रामकली व उसके पति ने एक मकान का कुछ हिस्सा बेच दिया था। शेष हिस्सा बेचने की योजना बना रहे थे। इसका दोनों के बेटे विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बेटों ने रामकली व उसके पति पर हमला कर दिया। बैट व सिलवटटे के बट्टे से वार कर रामकली की हत्या कर दी गई। हालांकि रामकली को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को लेकर मृतक के पति ने अपने दो बेटों उत्तम व दुर्गेष को नामजद किया है। चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोचा लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में मां की हत्या को लेकर उसके दो बेटों उत्तम व दुर्गेष को नामजद किया गया है। चौकी प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि वारदात अंजाम देकर भाग रहे उत्तम व दुर्गेष को मुंशीगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बैट व बटटे को बरमाद कर लिया गया है। अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
