बरेली: जिले में 8316 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर बनाया रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वैक्सीन की किल्लत से कुछ दिन पहले प्रस्तावित मेगा वैक्सीनेशन भले ही टल गया हो लेकिन शनिवार को शत प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। जिले में 8316 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर रिकॉर्ड दर्ज किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 9000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया …

बरेली, अमृत विचार। वैक्सीन की किल्लत से कुछ दिन पहले प्रस्तावित मेगा वैक्सीनेशन भले ही टल गया हो लेकिन शनिवार को शत प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। जिले में 8316 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर रिकॉर्ड दर्ज किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि जिले में 9000 डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 3000 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 2607 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विभाग ने 6000 का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष 5706 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर रविवार के लिए कार्ययोजना तैयार कर स्लॉट बुकिंग होना भी शुरू हो गया है। डा. सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में 92 प्रतिशत लोगों ने जागरूकता के चलते टीकाकरण कराया। आमजन की जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाया जा सकता है।

 

संबंधित समाचार