चित्रकूट: पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। शबरी प्रपात में पिकनिक मनाने गए अतर्रा (बांदा) के चार युवक गहराई में चले गए और डूब गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी एक ही परिवार के हैं। नरैनी रोड अतर्रा (बांदा) निवासी साहू परिवार के मोहित (18) पुत्र देवेंद्र, आकाश …

चित्रकूट। शबरी प्रपात में पिकनिक मनाने गए अतर्रा (बांदा) के चार युवक गहराई में चले गए और डूब गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी एक ही परिवार के हैं। नरैनी रोड अतर्रा (बांदा) निवासी साहू परिवार के मोहित (18) पुत्र देवेंद्र, आकाश (27) पुत्र दिनेश चंद्र, साहिल (17) पुत्र अशोक, पीयूष उर्फ लाला (23) पुत्र विद्यासागर, विवेक (22) पुत्र रमेश और सानू (20) पुत्र विद्यासागर लाकडाउन में रविवार की सुबह पिकनिक मनाने मारकुंडी थाना अंतर्गत शबरी जलप्रपात पहुंचे थे।

पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मोहित, साहिल, पीयूष और आकाश पानी में उतर गए। गहराई की थाह नहीं पाने से ये डूबने लगे। यह देख किनारे खड़े विवेक और सानू ने चीखपुकार की तो आसपास के ग्रामीण दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। पीआरवी और मारकुंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मोहित, साहिल और आकाश को बाहर निकाला जा सका। मोहित और साहिल को मझगवां अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की सांसें थम गईं।

इधर, पीयूष को थाने के तैराक जवान अंकित शुक्ला, भास्कर शुक्ला, अमित सिंह व चौकीदार रामभवन ने भारी मशक्कत के बाद पत्थरों के बीच से निकाला। सीएचसी मानिकपुर में पीयूष को मृत घोषित कर दिया गया। एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि आकाश का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस दौरान एसडीएम के साथ सीओ सुबोध गौतम आदि मौके पर मौजूद रहे। सीएचसी मानिकपुर के चिकित्सक डा. शुभम ने बताया कि आकाश की हालत ठीक है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म