गोरखपुर: सड़क किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्रवासियों में दहशत
गोरखपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सहजनवा थाने के समीप मुरारी इंटर कालेज के पास से सुबह पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक की लाश बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। …
गोरखपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सहजनवा थाने के समीप मुरारी इंटर कालेज के पास से सुबह पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक की लाश बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने हत्या कर युवक का शव फेंके जाने की आशंका जताई है। जबकि पुलिस घटना को सड़क हादसा मान रही है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
रविवार की सुबह सहजनवा थाने के समीप मुरारी इंटर कालेज के पास के पास एक युवक का शव देख इलाके के हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान कुशीनगर जिले के पडरौना के रहने वाले संदीप कुमार गुप्ता के रुप में हुई। पुलिस ने युवक की जेब से उसके और उसकी पत्नी का आधार कार्ड बरामद किया है। जिससे उसकी पहचान हो सकी। वहीं, पुलिस की सूचना पर युवक के परिजन भी आ रहे हैं। परिजनों के आने के बाद पता चल सकेगा कि युवक यहां कैसे और क्यों आया था।
वहीं, घटना स्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस ने युवक का चप्पल भी बरामद किया है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि वह पैदल जा रहा होगा, पीछे से किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे कि उसकी मौत हो गई। जबकि आसपास के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश यहां फेंक दी गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
