बांदा: किशोरी ने खुद को मारी गोली, परिजनों में हड़कंप, लड़की ने बताई ये वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव में आज रविवार की दोपहर को प्रियांशी पुत्री उदयवीर सिंह उम्र 16 साल ने अपने घर में रखे हुए अवैध तमंचे से पेट मे गोली मार लिया। गोली की आवाज सुनकर माँ सहित घर के अन्य लोगो ने प्रियांशी को तड़पते हुआ देखा तो आस पास …

बांदा। जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी गांव में आज रविवार की दोपहर को प्रियांशी पुत्री उदयवीर सिंह उम्र 16 साल ने अपने घर में रखे हुए अवैध तमंचे से पेट मे गोली मार लिया। गोली की आवाज सुनकर माँ सहित घर के अन्य लोगो ने प्रियांशी को तड़पते हुआ देखा तो आस पास के लोगो को आवाज देकर बुलवाया। इसके बाद निजी वाहन से जसपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल में भी लड़की के हालात सही न होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। लड़की चार भाई बहनों ने दूसरे नंबर की हैं।लड़की के पिता भोपाल में रहकर ट्रक चालक हैं।घायल लड़की के ताऊ कल्लू सिंह राठौर ने बताया कि आज रविवार की दोपहर को उसकी भतीजी प्रियांशी ने अपने पेट में गोली मार लिया है। गोली क्यो मारी हैं वजह पता नहीं है। प्रियांशी ने अपने के रसोई घर में गोली मारी हैं।

जानकारी मिलने पर जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ घायल के घर में पहुँचकर अन्य परिजनो व आस पास के लोगो से जानकारी ली है। गोली क्यो मारी हैं उसके विभिन्न पहलुओं में भी पुलिस जांच कर रही हैं।थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल प्रियांशी का कहना है कि गोली धोखे से लग गई है फिर भी सभी बिंदुओं में जानकारी ली जा रही हैं।

संबंधित समाचार