आज का राशिफल | 19 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष व्यापार में कोई बड़ा अनुबन्ध आपके हाथ आ सकता है। आपका काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण विषयों पर आप लोगों को उचित परामर्श देंगे। वैवाहिक जीवन आनन्द और उत्साह से पूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। वृष रुकी हुई पेमेंट आज आपको प्राप्त हो सकती है। कारोबार की गति थोड़ी धीमी …

मेष

व्यापार में कोई बड़ा अनुबन्ध आपके हाथ आ सकता है। आपका काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण विषयों पर आप लोगों को उचित परामर्श देंगे। वैवाहिक जीवन आनन्द और उत्साह से पूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

वृष

रुकी हुई पेमेंट आज आपको प्राप्त हो सकती है। कारोबार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन आप फिर भी सार्थक लाभ की स्थिति उत्पन्न कर लेंगे। साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध अच्छा रखने की आवश्यकता है।

मिथुन

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े करियर में धन लाभ होगा। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाना चाह रहे हैं तो उसके लिये स्थितियाँ अनुकूल हो सकती हैं। आपके विचारों में रचनात्मकता रहेगी।

कर्क

परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अनावश्यक कार्यों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं। काम के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। समाज की मान्यताओं पर आप नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। अपने निर्णयों को दूसरों के ऊपर न थोपें।

सिंह

पर्यटन से जुड़े व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम शुरू करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। बेरोजगार लोग नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। बुजुर्गों से आज आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

कन्या

अति आत्मविश्वास के कारण आपको व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों से सीखने की आदत विकसित करें। प्रेमी जन के प्रति मन में विश्वास कम हो सकता है। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। नौकरी में आपका प्रदर्शन औसत रहेगा।

तुला

आपके पास समय की काफी उपलब्धता रहेगी। घर में शुभ कार्य हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। मीडिया और कला जगत से जुड़े लोगों का मान बढ़ेगा। आप सभी काम अपनी शर्तों पर करना चाहेंगे। धार्मिक कार्यकलापों में आप रुचि लेंगे।

वृिश्चक

अपने प्रयासों को किसी से व्यक्त न करें। महिला वर्ग के लोगों को अपने व्यवहार पर नियन्त्रण रखना चाहिये। कुछ समय आत्ममूल्यांकन में अवश्य दें। कारोबार को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। घर में धन को लेकर किचकिच हो सकती है।

धनु

किसी बड़े प्रभावी व्यक्ति से आपके सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा मजबूत होगा। आप कुछ नया और रचनात्मक करने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपको हर मुद्दे पर समर्थन देगा। राजनीति की तरफ आपका आकर्षित हो सकते हैं।

मकर

हर मुद्दे पर लाभ-हानि देखने से बचें। ऑफिस में आपको बहुत काम करना पड़ेगा। धीरे-धीरे पेन्डिंग कार्यों को निपटाने के लिये काफी अच्छा समय है। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। परिजनों की आवश्यकताओं का खास ध्यान रखेंगे।

कुंभ

कारोबारी लोगों को बिजनेस टूर पर जाना पड़ सकता है। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। गर्मी के कारण थकावट ज्यादा हो सकती है। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं।

मीन

घुटनों और कूल्हों में परेशानी हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों में रुचि न लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों की आर्थिक मदद करने से बचें। मन पसन्द भोजन का आनन्द उठायेंगे। कुछ लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं।