संभल: बरातियों से भरी बस की दूसरी बस से हुई भिड़ंत, सात की मौत, दस से अधिक जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल, उत्तर प्रदेश। संभल के बहजोई थाना इलाके में देर रात आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बस खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़े बारातियों को तेज गति से आ रही बस ने रौंद दिया। इस हादसे में सात बारातियों की मौके पर मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से घायल …

सम्भल, उत्तर प्रदेश। संभल के बहजोई थाना इलाके में देर रात आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बस खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़े बारातियों को तेज गति से आ रही बस ने रौंद दिया। इस हादसे में सात बारातियों की मौके पर मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

धनारी थाना इलाके के छपरा गांव निवासी सतीश के बेटे विवेक की बारात रविवार को चंदौसी के सीता आश्रम पर गई थी। शादी के बाद रात डेढ़ बजे बाराती बस में सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर लहरावन गांव के निकट अचानक बारातियों की बस में पंचर हो गया। ड्राइवर बस रोककर टायर बदलने लगा तो बाराती बस से नीचे उतर कर सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंद दिया।

हादसे में सात बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चक्रेश मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात लगभग 12 बजे बहजोई थाना क्षेत्र के आगरा-चंदौसी राजमार्ग पर लहरावन गांव के पास बारातियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़ी दूसरी बस से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि हादसे में विवाह समारोह में शिरकत कर लौट रहे सात बारातियों वीरपाल (60), हप्पू (35), छोटे (40), राकेश (30), अभय (18), विनीत (30) और भूरे (25) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

छपरा गांव में पसरा मातम
हादसे की जानकारी मिलने के बाद छपरा गांव में भी मातम पसर गया। तमाम लोग अपने घर वालों की कुशलता जानने के लिए बहजोई के सरकारी अस्पताल पर दौड़कर आ गए। जिनके अपनों की हादसे में जान गई उनके घरों में परिवारजनों का बुरा हाल है।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा