रामनगर: बैंक खाते से उड़ाए 77 हजार रुपये
रामनगर, अमृत विचार। शहर में एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला खताड़ी नई बस्ती निवासी निसार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका सेंट्रल बैंक में खाता है। बीते दिनों उसके खाते से दस-दस हजार …
रामनगर, अमृत विचार। शहर में एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला खताड़ी नई बस्ती निवासी निसार अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका सेंट्रल बैंक में खाता है। बीते दिनों उसके खाते से दस-दस हजार रुपये करके कुल 77000 हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति की ओर से निकाल लिये गए। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह बैंक में पैसे निकालने गए।
पीड़ित ने बताया उसने बैंक से कोई भी पैसे नहीं निकाले। कोतवाली पहुंच निसार ने अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दे दी है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
