कुशीनगर: अधिवक्ता कक्ष का विधायक ने किया लोकार्पण, कहा- इनका हित सर्वोपरी
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील परिसर में विधायक निधि से बने अधिवक्ता कक्ष का रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने लोकार्पण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विधायक को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। सोमवार को लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि हमने तहसील में आकर अधिवक्ता बंधुओं …
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील परिसर में विधायक निधि से बने अधिवक्ता कक्ष का रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने लोकार्पण किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विधायक को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। सोमवार को लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि हमने तहसील में आकर अधिवक्ता बंधुओं की परेशानियों को देखा था, छोटे-छोटे टीन शेड डालकर वादकारियों को न्याय दिलाने का काम कर रहे थे।
सर्दी, गर्मी व बरसात की मार इनको झेलनी पड़ती थी। जिसको देखते हुए अधिवक्ता हित में 11 लाख 92 हजार रुपए की लागत से बने कक्ष का लोकार्पण किया गया है। उन्होने कहा कि अधिवक्ता दबे कूचले लोगों को न्याय दिलाने का काम करते हैं, इसलिए इनका हित सर्वोपरी है। कार्यक्रम को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मिर्जा एक्तेदार हुसैन, पूर्व अध्यक्ष परमहंस प्रसाद तथा विनोद मिश्र ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने विधायक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रताप सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजनंदन लाल श्रीवास्तव, महामंत्री अमरनाथ शर्मा, दीनानाथ शर्मा, आशुतोष सिंह, दिनेश राव, संजय पांडे, संजय मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, जयप्रकाश अग्रहरी, ज्योति पाण्डेय, मुरारी लाल श्रीवास्तव, मारकण्डेय गुप्ता सहित राजस्व विभाग से जुड़े कर्मी व दर्जनों वादकारी मौजूद रहे है।
