सीतापुर: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत, दो जख्मी
सीतापुर। कोतवाली इलाके के कुतुबपुर में सोमवार की शाम ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आकर बाइक सवार मां, बेटे की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ईट भट्ठे से आ रही ईंटो से …
सीतापुर। कोतवाली इलाके के कुतुबपुर में सोमवार की शाम ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट मे आकर बाइक सवार मां, बेटे की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ईट भट्ठे से आ रही ईंटो से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मां एवं उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति सहित ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा कुतुबपुर नहर के किनारे निकली सड़क पर हुआ। सोमवार को थाना रामपुरकलां के ग्राम रहिका निवासी राजेश राजिस बाइक से अपनी पत्नी सहरुन और तीन माह के मासूम पुत्र शुएब के साथ अपनी ससुराल जा रहा था। कि इसी बीच ग्राम कुतुबपुर के पास निकली नहर के किनारे वाली सड़क पर भट्ठे से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मां सहरुन और मासूम पुत्र शुएब की मौके पर मौत हो गई।
वहीं राजिस घायल हो गया। हादसे के चलते ट्रैक्टर चालक रमाकांत पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बढ़हिनपुरवा कोतवाली बिसवां बदहवास होकर ट्रैक्टर से कूद कर भागने लगा कि इसी बीच गिरकर चुटहिल ही गया। वहीं राहगीरों ने चालक की जमकर पिटाई भी कर दी। चालक को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस बिसवां ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
