Whatsapp ने Launch किया ऐसा फीचर, जिसके प्रयोग से फोन बन्द होने पर भी भेज सकेंगे Messages…
Whatsapp ने अपने users के लिए एक नया फीचर Launch किया है। जिसके प्रयोग से users फोन बन्द होने पर भी मैसेज भेज सकते हैं। इस फीचर का नाम है ‘मल्टी डिवाइस फीचर’, इस खास फीचर की सहायता से user अपने व्हाट्सएप अकाउंट को एक से अधिक डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकेंगे। अगर किसी …
Whatsapp ने अपने users के लिए एक नया फीचर Launch किया है। जिसके प्रयोग से users फोन बन्द होने पर भी मैसेज भेज सकते हैं। इस फीचर का नाम है ‘मल्टी डिवाइस फीचर’, इस खास फीचर की सहायता से user अपने व्हाट्सएप अकाउंट को एक से अधिक डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकेंगे। अगर किसी कारण से आपका मुख्य डिवाइस बन्द है तो इस स्थिति में आप किसी अन्य डिवाइस से भी व्हाट्सएप प्रयोग कर सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं।
Whatsapp ने दोबारा किया डिजाइन
Whatsapp कंपनी का कहना है कि पुराने फीचर से कुछ दिक्कतें सामने आती थीं, वह इस नए फीचर से नहीं आएंगी। पहले जब यूजर मुख्य डिवाइस से लॉगआउट करता था तो व्हाट्सएप वेब से भी स्वतः लॉगआउट हो जाता था। किंतु अब नए फीचर में ऐसा नहीं होगा, कम्पनी ने कहा कि इसी के साथ साथ नया डिजाइन भी तैयार किया गया है। अब Whatsapp के प्रत्येक प्रयोगकर्ता को एक ‘Identity Let’s मिला करेगी और इसका रिकॉर्ड रखा जाएगा। जिसके माध्यम से यह पता चलेगा कि कौन सी आइडेंटिटी किस यूजर के कौन से डिवाइस में active है।
यह लोग कर सकेंगे यूज
Whatsapp के चीफ विल कैथकार्ट ने ऐलान किया है कि ऐप के अपडेटेड डिवाइस फीचर के लिए एक लिमिटेड पब्लिक बीटा टेस्टिंग की जाएगी। फिलहाल तो whatsapp का यह नया फीचर बीटा टेस्टिंग के खास ग्रुप के लिए ही अबेलेबल है।
Whatsapp Multi device Feature मुख्य डिवाइस के अलावा 3 अन्य डिवाइस में भी काम करेगा, अर्थात एक साथ यूजर अपने व्हाट्सएप अकाउंट को चार डिवाइस में लॉगिन कर सकता है। इस नए फीचर का प्रयोग करने के लिए यूजर को व्हाट्सएप का उपडेट वर्जन डाउनलोड करना पड़ेगा। सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि इस फीचर की सहायता से लिंक किए गए एडिश्नल डिवाइस में व्हाट्सएप तब भी चलेगा जब मुख्य डिवाइस का इंटरनेट एक्टिव नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें…
