कन्नौज: नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ, हुई समीक्षा बैठक
कन्नौज। कन्नौज के सभी ब्लॉकों के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का शपथ समारोह का आयोजन एक निजी गेस्ट हाउस में किया गया था जिसमें सदर ब्लाक के प्रमुख ब्लाक प्रमुख रामू उर्फ चीमा कठेरिया को परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इसके अलावा 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई …
कन्नौज। कन्नौज के सभी ब्लॉकों के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख का शपथ समारोह का आयोजन एक निजी गेस्ट हाउस में किया गया था जिसमें सदर ब्लाक के प्रमुख ब्लाक प्रमुख रामू उर्फ चीमा कठेरिया को परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इसके अलावा 63 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।
इस समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे सांसद सुब्रत पाठक के भाई समीर पाठक एवं चितवन पाठक भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सौरभ कटियार, भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन त्रिवेदी जिला पंचायत सदस्य लाल सिंह दोहरे भाजपा के सहयोगी पार्टी अपना दल के वरिष्ठ नेता संजय कटियार, प्रधान कप्तान सिंह चौहान अरविंद प्रताप सिंह, भाजपा वरिष्ठ युवा नेता मिलन तिवारी अवधेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता आर एस कठेरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे शपथ ग्रहण समारोह के बाद में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों को आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जनपद की हसेरन ब्लाक में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शार्क रही एवं तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत मौजूद रहे सीमा शाक्य, उमर्दा ब्लॉक अजय वर्मा,जलालाबाद प्रतिमा दोहरे, गुगरापु र में संदीप चतुर्वेदी,छिबरामऊ में सुषमा पाल, सौरीख में कर्पूरी देवी, तालग्राम में सुमन सिंह,को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शपथ दिलाई गई।
