नैनीताल: वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों ने लटकाए सड़क निर्माण के कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों की वजह से सड़क निर्माण लटके पड़े हैं। एडीएम ने लोनिवि व वन अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में एडीएम कैलाश सिंह टोलिया की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण समीक्षा बैठक हुई। …

नैनीताल, अमृत विचार। वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों की वजह से सड़क निर्माण लटके पड़े हैं। एडीएम ने लोनिवि व वन अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में एडीएम कैलाश सिंह टोलिया की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण समीक्षा बैठक हुई। टोलिया ने कहा कि खंड स्तर पर वन भूमि हस्तांतरण के मामले तेजी से निबटाए जाएं। जिन ऑनलाइन प्रकरणों में आपत्तियां मिल रही हैं उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों के लिए क्षतिपूरक भूमि चाहिए उनकी सूची तुरंत जिला कार्यालय को मुहैया कराएं ताकि क्षतिपूरक भूमि पौधरोपण के लिए भूमि का चयन किया जा सकें।

एडीएम टोलिया ने उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में क्षतिपूरक भूमि को चिन्हित कर आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताकि चिन्हित भूमि का राजस्व, वन व लोनिवि, एनएच विभागों के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करें और भूमि का आवंटन हो सके।

= 20 सड़कों के लिए मांगी गई क्षतिपूरक भूमि =

प्रांतीय खंड लोनिवि ने नौ सड़कों, निर्माण खंड ने तीन, अस्थाई खंड भवाली ने पांच, लोनिवि रामनगर ने तीन सड़कों के लिए क्षतिपूरक भूमि की मांग की। टोलिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नए स्वीकृत सड़कों के प्रस्ताव जल्द से जल्द बनाए।

= ये रहे मौजूद =  

बैठक में एसडीएम विनोद कुमार, ईई लोनिवि दीपक गुप्ता, संजीव राठी, महेंद्र कुमार, पीएमजीएसवाई ईई एस बिष्ट, एई मनोज कुमार, बीसी जोशी, डीएफओ बीएस शाही, एसडीओ डीएस मर्तोलिया, रेंजर मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार